आन्दोलन खत्म

तड़के 3 बजे हिंडाल्को से वार्ता, मांगों पर बनी सहमति; लिखित आश्वासन नहीं, अमित महतो ने दी आंदोलन की चेतावनी

वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों की ओर से रखी गई मांगों पर प्रबंधन की ओर से सहमति जताई गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
तड़के 3 बजे हिंडाल्को से वार्ता, मांगों पर बनी सहमति; लिखित आश्वासन नहीं, अमित महतो ने दी आंदोलन की चेतावनी

न्यूज11  भारत

सिल्ली/डेस्क: मुरी में हिंडाल्को प्रबंधन के खिलाफ चल रहा आंदोलन मंगलवार तड़के वार्ता के बाद खत्म होने की दिशा में बढ़ गया. सोमवार शाम वार्ता नहीं होने से नाराज सिल्ली विधायक अमित महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों और आंदोलनकारियों ने रांची-पुरुलिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया था. रातभर सड़क जाम रहने के बाद मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हिंडाल्को के HR Head और Unit Head से वार्ता शुरू हुई.

सिल्ली विधायक अमित महतो, सिल्ली DSP, सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार और मुरी ओपी प्रभारी के प्रयास से हिंडाल्को प्रबंधन के अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत हुई. वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों की ओर से रखी गई मांगों पर प्रबंधन की ओर से सहमति जताई गई. इसके बाद सड़क जाम हटाने का फैसला लिया गया.आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना, कंपनी में रिक्त पदों को सार्वजनिक करना, जिन लोगों की जमीनें कंपनी के लिए ली गई हैं उन्हें सम्मानजनक रोजगार देना, मजदूरों से जुड़े मुद्दों का समाधान करना और अन्य मांगों पर कार्रवाई करना शामिल था.

हालांकि, इस वार्ता में मांगों को मानने पर सहमति तो बनी, लेकिन प्रबंधन की ओर से इसका लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है. विधायक अमित महतो ने कहा है कि फिलहाल बातचीत के बाद सड़क जाम हटाया जा रहा है. लेकिन अगर भविष्य में हिंडाल्को प्रबंधन अपनी कही गई बात या दिए गए आश्वासन से पीछे हटता है, तो इसके खिलाफ फिर से उग्र और जोरदार आंदोलन किया जाएगा. रातभर चले सड़क जाम के बाद अब रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग से जाम हटाया जा रहा है और आवागमन सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. फिलहाल वार्ता के बाद आंदोलन को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है. अब इन मांगों पर हिंडाल्को प्रबंधन की ओर से आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें: JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे के साथ जमीन मामले में कथित धोखाधड़ी, हिंदपीढ़ी थाने में मामला दर्ज

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

अंडर-13 बॉयज डबल्स में शानदार प्रदर्शन कर राज केशरी ने जीता खिताब<br/><br/>

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

लोगों में टिकट लेने की ऐसी जोश उमड़ी है कि है कई क्रिकेट प्रेमी कल रात से ही JSCA स्टेडियम पहुंच गए हैं. टिकट काउंटर के पास लोग कंबल लेकर रात से ही बैठ गए.

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

एशियन गेम्स में हॉकी का स्वर्ण जीतकर लौटी सिमडेगा की बेटी का पिता सुलक्षण टेटे ने किया भावुक स्वागत, बोले: बेटी ने कर दिया मेरा सपना पूरा.

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

इधर शूटर अजीत मंडल और उसके दो साथियों के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की.