उद्भेदन

गढ़वा में शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह; दो और आरोपी गिरफ्तार

प्रतिशोध की भावना से साथियों के साथ मिलकर दीपक कुजूर की हत्या की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा में शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह; दो और आरोपी गिरफ्तार

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को हुए सरकारी शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड का गढ़वा पुलिस ने खुलासा कर दिया है.वहीं गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा त्वरित उदभेदन के लिए एक इसआईटी टीम का गठन किया गया था. गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और प्रतिशोध की भावना मुख्य कारण रही. पुलिस ने इस मामले में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली निवासी 42 वर्षीय मतीन अख्तर उर्फ मुना खान तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के कुमनी गांव निवासी 23 वर्षीय मफूज अंसारी को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

गढ़वा एसपी ने बताया कि मृतक दीपक कुजूर की पत्नी पहले मेदिनीनगर में एक चश्मे की दुकान में काम करती थीं. इसी दौरान उनके मालिक मतीन अख्तर उर्फ मुना खान से प्रेम संबंध बन गए थे. वर्ष 2025 में महिला की शादी दीपक कुजूर से होने के बाद वह सिमडेगा चली गईं. पुलिस के अनुसार मतीन अख्तर चाहता था कि महिला अपनी बच्ची के साथ उसके पास मेदिनीनगर में रहे. ऐसा नहीं होने पर उसने प्रतिशोध की भावना से अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक कुजूर की हत्या की साजिश रची.


पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को दीपक कुजूर अपनी सास को रमकंडा थाना क्षेत्र के बरवा गांव छोड़कर बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ के पास अपराधियों ने उन पर गोलियां चलाईं और धारदार हथियार से हमला किया. गंभीर रूप से घायल शिक्षक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी
एसपी ने बताया कि इस मामले में पहले ही मेदिनीनगर के कुंड मोहल्ला निवासी परवेज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.वहीं छापेमारी दल में रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, भंडरिया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक शुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी बड़गड़ दीपक कुमार मौर्य, रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी, मुकेश कुमार यादव थाना प्रभारी रमकंडा, पुलिस अवर निरीक्षक रंका अनिल हेमब्रम, सहायक अवर निरीक्षक बड़गड़ संतोष कुमार उपाध्याय एवं तकनिकी शाखा की टीम के साथ बड़गड़ थाना पुलिस के जवान शामिल रहें.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग: नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर तीन राज्यों में संयुक्त कार्रवाई पर सहमति*

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.