शिक्षक दिवस

सस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी का त्योहार 

मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बेहद श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया.

By : Ark Sahuliyar
सस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी का त्योहार 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बेहद श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने भगवान श्री कृष्ण और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया. इसके बाद सभी आचार्यों एवं छात्र-छात्राओं ने भी बारी-बारी से नमन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी, सुदामा और यशोदा मैया के रूप में सज-धजकर पहुंचे. माखन की मटकी, बांसुरी, मोरपंख और पीले वस्त्रों में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजनों और सुंदर नृत्यों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया.

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म, भक्ति और निष्काम कर्म की सीख देता है. ऐसे आयोजन बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं. शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने पर जब उनके छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तब उन्होंने अपने जन्मदिन को सभी शिक्षकों के सम्मान में समर्पित करने का सुझाव दिया. तभी से 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

इस सफल आयोजन में आचार्य दीपक कुमार, रितेश कुमार, अजीत कुमार, अनूप कुमार, वेद प्रकाश, पिंटू कुमार, रंजन कुमार, वंदना कुमारी, आराधना कुमारी और सुप्राजित कुमारी सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा.
 

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.