रांची में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 17 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की, विराट कोहली मैच के हीरो

By : News11 Bharat
रांची में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 17 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की, विराट कोहली मैच के हीरो

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गये पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 17 हरा दिया. तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह पहला मुकाबला था. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के जबरदस्त शतक की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने विकेटों के पतन के बीच लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गया. लेकिन जीत से 17 रन दूर रह गया. अफ्रीका की पूरी टीम 49.2 ओवरों में 332 रन बना सकी. दक्षिण अफ्रीकी पारी को ध्वस्त करने में कुलदीप यादव (4 विकेट), हर्षित राणा (3 विकेट) और अर्शदीप (2 विकेट) की विशेष भूमिका रही

भारत के लिए विराट कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की न सिर्फ शतकीय पारी खेली बल्कि उन्होंने अपनी 52वीं सेंचुरी बनाकर सचिन तेंदुलकर के 51 शतकों से आगे भी निकल गये. 

टीम इंडिया के लिए ओपनर रोहित शर्मा ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम के बड़े स्कोर की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कप्तान केएल राहुल ने भी 60 रनों की शानदार पारी खेली, रविन्द्र जडेजा ने 32 रनों का अच्छा योगदान किया.

जवाबी पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन, मार्को यान्सेन ने 70 रन और मैथ्यू ब्रीट्जके ने 72 रनों की पारियां खेल कर उम्मीदों को जीवित रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकाल कर विपक्षी को कभी चैन से नहीं खेलने दिया. अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 18 रन चाहिए थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रॉर्बिन बॉश (67) को आउट कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

यह भी पढ़ें: कल से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र, गर्म रहने के पूरे आसार, विपक्ष SIR हथियार लेकर तैयार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य