झारखंड के तापमान में अब लगातार हो रही गिरावट, कुछ जिले आ गये हैं कुहरे के आगोश में

By : News11 Bharat
झारखंड के तापमान में अब लगातार हो रही गिरावट, कुछ जिले आ गये हैं कुहरे के आगोश में

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रकोप दिखने लगा है, जिसके कारण ठंड और ठिठुरन दोनों में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग ने आगे वाले दिनों में तापमान में और गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी की चेतावनी जारी कर दी साथ ही लोगों को ज्यादा सावधान रहने की अपील भी की है. वैसे तो राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 9°-10° बना हुआ है, लेकिन रांची में पारा लुढ़कर 5° तक आ गया है. झारखंड में बढ़ी दिक्कत कुहासे को लेकर है, जिसकी चपेट में राज्य के कुछ जिले आ भी गये हैं. मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम के अनुसार राज्य के 9 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है. इसके कारण सूर्योदय से पहले और सूर्योदय के बाद का समय लोगों के लिए खासा तकलीफदायक साबित हो रहा है। चूंकि दिन में अच्छी-खासी धूप हो रही है, इस कारण लोगों दिन में काफी राहत मिल रही है। राज्य को जो सबसे ज्यादा ठंडे जिलों में रांची, गुमला, खूंटी, डाल्टनगंज, सिमडेगा, हजारीबाग, लोहरदगा, बोकारो और लातेहार हैं जहां 5° से लेकर 9° तक न्यूनतम तापमान चल रहा है. राज्य में अधिकतम तापमान 23° से लेकर 28° तक है.

यह भी पढ़ें: सिल्ली में गूंज महोत्सव का शुभारंभ, 20 को राज्यपाल करेंगे विनोद बाबू की प्रतिमा का उद्घाटन

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई