न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मणिटोला इलाके में पत्थरबाजी की घटना के बाद कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह शांत बताई जा रही हैं.
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई हैं. शरारती तत्वों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही हैं. साथ ही इलाके में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही हैं. घटना के बाद डीएसपी, थाना प्रभारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे.