पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

By : Mansi Kumari
पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और गैर-पदेन सदस्यों के कार्यकाल को बढ़ा दिया हैं. अब आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट 30 सितंबर 2027 तक राज्य सरकार को सौंप सकेगा. इस संबंध में राज्यपाल के आदेश के बाद वित्त विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी हैं. आयोग की अंतिम रिपोर्ट अब तक सरकार को प्रस्तुत नहीं की जा सकी थी. इसी कारण प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए कार्यकाल विस्तार का निर्णय लिया गया हैं.

आयोग के अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने 26 फरवरी, 2024 को पदभार ग्रहण किया था, जिनका कार्यकाल पहले 25 फरवरी 2026 तक निर्धारित था. वहीं सदस्य हरीश्वर दयाल ने 5 मार्च, 2024 को कार्यभार संभाला था और उनका कार्यकाल 4 मार्च 2026 को समाप्त होना था. अब दोनों का कार्यकाल बढ़ाकर 30 सितंबर 2027 तक कर दिया गया हैं.

संविधान के अनुच्छेद 243-I और 243-Y के तहत गठित यह आयोग राज्य के ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करता हैं. आयोग ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषदों और नगर निकायों की आर्थिक स्थिति की समीक्षा कर टैक्स राजस्व में हिस्सेदारी और वित्तीय सुदृढ़ीकरण से जुड़े सुझाव राज्य सरकार को देता हैं. कार्यकाल विस्तार के बाद भी पंचायती राज विभाग के निदेशक आयोग में पदेन सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

यह भी पढ़े: Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट
 
संबंधित सामग्री

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने किया भंडाफोड़, चतरा पुलिस के सटीक सूचना तंत्र ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया

हजारीबाग में  ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

हजारीबाग में ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए रविवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की टीम ने बड़ा जॉइंट ऑपरेशन चलाया

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

चोट के बावजूद कुश ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे जुनून व खेल भावना के साथ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

5 से 8 अक्टूबर तक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे चिकित्सक, पांच चरणों होने वाले आन्दोलन में सबसे अंत में पेन डाउन स्ट्राइक