न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप पर 31 दिसंबर 2025 की रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें एक युवक की जान चली गई. इस मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओमनी वैन के मालिक के बेटे अली जोहेब को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई. रांची पुलिस ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया.
पुलिस पूछताछ में अली जोहेब ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. साथ ही उसने ओमनी वैन के चालक और वाहन में सवार अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मारुति ओमनी वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BT-9669) को जब्त कर लिया है. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान हुई एक टक्कर के बाद ओमनी वैन में सवार 5–6 लोगों और स्कूटी सवार विवेक तिर्की के बीच बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर विवेक तिर्की को जानबूझकर वैन से धक्का मारकर गिरा दिया और इसके बाद वैन चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गए.
घटना में गंभीर रूप से घायल विवेक तिर्की को पेट्रोल पंप कर्मियों और पुलिस गश्ती दल की मदद से पहले डोरंडा अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- Rahul Dubey Gang ने ली कुज्जु में डब्बू सिंह के घर पर हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेवारी
जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर कार से युवक को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार
संबंधित सामग्री
झारखंड आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 अक्टूबर को रांची में होगा खास कार्यक्रम
8 अक्टूबर को मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी रांची आयेंगे
नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी
नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल
दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
धनबाद: वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कारोबारी समेत 3 लोग घायल; इलाके में तनाव
पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा बरामद किया है.