न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 19 सितंबर से पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने खान एवं खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 (MMDR ) के प्रावधानों को लेकर जनता के बीच जाने और जागरूकता फैलाने के अभियान की शुरुआत कर दी है.. यह जन-जागरूकता अभियान 19 सितंबर से 30 सितंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा. सभी जिलों में पार्टी के नेता प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और प्रखंड मुख्यालय में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर से इस अभियान की शुरुआत की है.
यह भी पढ़ें: शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा