मृतक के परिजनों से मिले भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष, शोक प्रकट कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

By : News11 Bharat
मृतक के परिजनों से मिले भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष, शोक प्रकट कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत 

सोनाहातू/डेस्क:  भाजपा ग्रामीण पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने सड़क दुर्घटना में मृत जाड़ेया गांव निवासी समित महतो के परिवारों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की. साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया. मालूम हो कि सोमवार को जाड़ेया मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से समित महतो की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. मौके पर सोनाहातू थाना प्रभारी से बात कर अविलंब वाहन मालिक को पकड़ने और कारवाई करने का कहा.जिलाध्यक्ष ने कहा कि आये दिन अवैध बालू गाड़ी की चपेट में आने से दुर्घटना घटित होती रहती है. उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार के समान है. इनके दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है. हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएं.इस अवसर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, भाजपा नेता सदानंद महतो, दयाल महतो राहुल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो अंचल में आयोजित अंचल दिवस में 55 समस्याओं का किया गया त्वरित समाधान

संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया