कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती, रामनरेश यादव बने जिला उपाध्यक्ष

By : News11 Bharat
कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती, रामनरेश यादव बने जिला उपाध्यक्ष

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  कांग्रेस संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने बरवाडीह प्रखंड निवासी एवं रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी रामनरेश यादव को कांग्रेस पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है.रामनरेश यादव को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष का माहौल है. विधायक रामचंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके लंबे अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. वहीं, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रामनरेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: आर्म्स सप्लायर गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस की बड़ी दबिश, हथियारों समेत 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई