चक्रवात का चंदनकियारी में दिखा असर, चरमराई बिजली व्यवस्था, बनी ब्लैकआउट की स्थिति

By : News11 Bharat
चक्रवात का चंदनकियारी में दिखा असर, चरमराई बिजली व्यवस्था, बनी ब्लैकआउट की स्थिति

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क: हल्की हवाओं और बूंदाबांदी बारिश में गुल होनेवाली चंदनकियारी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चक्रवात तूफान के कारण बीस घंटे तक बाधित रही. गुरुवार की शाम चार बजे से शुक्रवार की दोपहर बारह बजे तक पूरा क्षेत्र ब्लैकआउट की स्थिति झेलता रहा. जिससे क्षेत्र के व्यवसाय व शिक्षा समेत कृषिकार्य तक बाधित रहा. लोगों के मोबाइल व लैपटाप समेत बिजली से संचालित तमाम उपकरण चार्ज आउट होकर बंद पड़ा रहा. जिससे आमजनो को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं इसकी जानकारी के लिए संपर्क करने के प्रयास करने पर विभागीय अभियंता का सरकारी मोबाइल भी बजता रहा,परंतु उन्होंने काल तक रिसीव नहीं किया. बताया गया कि गुरुवार की शाम प्रखंड के कुसुमकियारी गांव के समीप पावरग्रिड से सबस्टेशन को सप्लाई होनेवाली 33हजार बिजली का एक खंभा धराशायी हो गया था,जिस कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में बीस घंटे का समय लगा और दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर बिजली आपूर्ति सुचारू हो सका. इस दौरान चंदनकियारी,बरमसिया, साबड़ा,मानपुर -लाघला समेत सभी फीडर में विद्युतापूर्ति बाधित रहा और पूरा क्षेत्र में ब्लाकआउट की स्थिति पैदा हो गई. स्थिति से अक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक वर्ष से अक्सर ही बिजली समस्या की ऐसी स्थिति बनी हुई है

धनबाद: कांग्रेस कार्यालय में  इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य