अंतिम विदाई

ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा रेशमा मिंज, एसडीपीओ, अंचलाधिकारी, मुखिया समेत ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक योगेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद शुक्रवार की सुबह रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनका शव पैतृक गांव मंगरा के कल्याणपुर पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा. शव पहुंचने की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए  जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा रेशमा मिंज, एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, मुखिया बिपिन बिहारी समेत प्रखंड व अंचल के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. सभी ने मृतक को श्रद्धांजलि दी.इस दौरान बीडीओ रेखा रेशमा मिंज ने मृतक की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने योगेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.

यह भी पढ़ें: त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

संबंधित सामग्री

मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

रोमांचक मुकाबले में अमलाबाद की टीम विजेता बनी, जबकि भोजूडीह की टीम उपविजेता रही

गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उद्धाटन मैच ईएफसी क्लब एव एफसी क्लब के खिलाड़ियों के बीच खेला गया. जिसमें ईएफसी टीम प्लेंटी सूट आउट 3-5 से विजेता बनी

चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

चतरा जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.

Asian Games में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 10 पदक, महिला हॉकी में 44 साल का सूखा खत्म

Asian Games में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 10 पदक, महिला हॉकी में 44 साल का सूखा खत्म

बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण पदकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीरंदाजी और कुश्ती में भी मिला गोल्ड

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव