गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति - सांसद विद्युत वरण महतो

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति - सांसद विद्युत वरण महतो

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के निधन का समाचार अत्यंत ही दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है. उनके निधन से झारखंड की राजनीति, सामाजिक जीवन तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. वे एक अनुभवी, जनप्रिय एवं जुझारू जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव आम जनता की समस्याओं एवं जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए समाजहित में कार्य किया.

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पूर्व विधायक माधवलाल सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सिंह जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा एवं सामाजिक समर्पण का प्रतीक रहा. वे सदैव गरीबों, जरूरतमंदों एवं वंचित वर्गों की आवाज बनकर कार्य करते रहे. उनका सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व एवं जनता के प्रति समर्पित भावना उन्हें अन्य जनप्रतिनिधियों से अलग पहचान दिलाती थी.

सांसद श्री महतो ने कहा कि स्व. माधवलाल सिंह जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मर्यादा, सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. वे क्षेत्र की जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे तथा हर परिस्थिति में लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर खड़े रहते थे. उनका निधन न केवल गोमिया क्षेत्र बल्कि संपूर्ण झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है.

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिंह जी के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा तथा उनका सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा. ऐसे व्यक्तित्व का अचानक हमारे बीच से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है.

सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026  के प्लेऑफ की दौड़ में बची हुई हैं 8 टीमें, किस टीम बन सकती हैं कितनी सम्भावनाएं?

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित