न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला होने वाला है, जिसे लेकर सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे है. टिकट की कालाबाजारी हो या टिकट के मामले में साइबर स्कैम की शिकायत या फिर स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा सभी को लेकर पुलिस प्रशासन और JSCA प्रबंधन हाई अलर्ट पर है.
अंतरराष्ट्रीय मैच के आयोजन को लेकर रांची में विशेष तैयारियां की जा रही है. खास तौर पर बात की जाए तो सुरक्षा और ट्रैफिक के मद्देनजर विशेष प्रावधान किए गए है. टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरू होगी जिसे लेकर विशेष तौर पर बैरिकेडिंग की गई है. खिलाड़ियों के होटल से लेकर स्टेडियम के रास्ते की सुरक्षा की बात हो या फिर स्टेडियम के अंदर खिलाड़ियों की सुरक्षा इसे लेकर विशेष एहतियात बरते जा रहे है. स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे दर्शकों को कोई परेशानी न हो और कोई भी अवांछित लोग स्टेडियम के अंदर प्रवेश न कर पाए. स्टेडियम के बाहर बेवजह भीड़ न हो, इसे लेकर भी इंतजाम किए गए है.
रांची के जेएससीए मैच के आयोजन के दरम्यान हर चीज स्मूथ हो इसे लेकर जेएससीए प्रबन्धन के द्वारा भी बेहतर कॉर्डिनेशन के साथ काम करने की बात कही गई. वही टिकटों की कालाबाजारी न हो इसे लेकर लेकर भी प्रबंधन और जिला प्रशासन के गंभीर है. जेएससीए अध्यक्ष ने कहा कि टिकट के नाम पर साइबर फ्रॉड भी होता है और कई लोग ठगे जाते हैं. ऐसे में जरूरी है टिकट काउंटर से और ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदे जाएं और अगर साइबर फ्रॉड की ऐसी कोई भी सूचना है तो पुलिस के साथ जरूर शेयर करे.
यह भी पढ़ें: रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल