प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: एकल अभियान अंचल लातेहार के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित पांच दिवसीय आवासीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन किया गया. समापन सत्र में बरवाडीह संच अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने सभी आचार्य भाई-बहनों को आशीर्वचन देते हुए प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया. समापन अवसर पर संच सचिव लक्ष्मण मिस्त्री एवं सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने सभी प्रशिक्षित आचार्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. दीपक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान को गांव के बच्चों तक अवश्य पहुंचाएं, ताकि गांव का सर्वांगीण विकास हो और समाज स्वस्थ एवं सशक्त बने.
इस कार्यक्रम में मनोज यादव, रणजीत राम, कार्यकर्ता बबलू कुमार, दक्षिण झारखंड कार्यालय प्रमुख, अंचल कार्यालय प्रमुख लातेहार राहुल कुमार, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र सिंह, अंचल गतिविधि प्रमुख बिनोद सिंह, संच प्रशिक्षक चंद किशोर सिंह, गारू सच प्रशिक्षक राजकरण सिंह, सरजू सच प्रशिक्षक पंडित यादव सहित बरवाडीह संच के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. समापन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी आचार्यों ने समाज सेवा एवं ग्राम विकास के लिए संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: नीलगायों के कहर से त्रस्त हुसैनाबाद के किसान, बढ़ता कर्ज़ और टूटता भरोसा