जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन के डिस्चार्ज पिटीशन पर 7 फरवरी को सुनवाई 

By : Ark Sahuliyar
जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन के डिस्चार्ज पिटीशन पर 7 फरवरी को सुनवाई 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के डिस्चार्ज पिटीशन पर 7 फरवरी को PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. हेमंत सोरेन के डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी जवाब दाखिल कर चुका है. बीते 6 दिसंबर को हेमंत सोरेन ने खुद को निर्दोष बताते हुए डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल कर कोर्ट से आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई है. 

मामले में ED ने कई बार कार्रवाई की थी. जमीन कारोबारियों समेत कई के ठिकाने पर ED ने छापेमारी की थी. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए ईडी ने 10 बार समन किया था, जिसमें से 2 बार पूछताछ हुई थी. 31 जनवरी 2024 को पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, जिन्हें  5 माह बाद कोर्ट से जमानत मिली थी. 

इस मामले में JMM नेता अंतू तिर्की समेत कई जमीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. मामले में 30 मार्च 2024 को ED ने पहला चार्जशीट दाखिल किया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाईं अंचल के निलंबित उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक विनोद सिंह, रैयत राजकुमार पाहन और जमीन कारोबारी हिलेरियस कच्छप खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी. वहीं दूसरी चार्जशीट ED ने 7 जून 2024 को दाखिल की थी. जेएमएम नेता अंतू तिर्की  समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी.

ये भी पढ़ें- महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य