न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा पेपर लीक मामले में जेल में बंद 166 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. यह सुनवाई अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में हुई है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार ने इस सुनवाई के बाद फैसले को अपने पास सुरक्षित रखा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, जेल में बंद 166 आरोपियों को पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें 12 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था. जिसपर कर्रवाई करते हुए सभी को जेल भेजा दिया गया था. पुलिस ने सभी आरोपी को तमाड़ के रड़गांव से गिरफ्तार किया था.
अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी शामिल है. गिरोह के अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार, और योगेश प्रसाद शामिल है. वही इस गिरोह में 7 महिला भी शामिल है. गैंग के एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उतर रटाया जा रहा था. तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को जमा किया गया था. अभ्यर्थियों के मोबाइल, एडमिट कार्ड, गैंग के द्वारा कब्जा में ली गई थी. कुछ अभ्यर्थियों द्वारा बैंक चेक भी गैंग के सदस्यों के नाम दिया गया था.
वहीं इस मामले में तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. शनिवार की रात सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्ध निर्मित स्थान पर 166 से अधिक अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा था. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला था. जहां अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंची लोग इधर उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 166 आरोपियों को धर दबोचा था.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सत्ता गठन की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजा आधिकारिक नोटिफिकेशन