न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जैसे-जैसे समय बीत रहा है, रांची में भाजपा के झारखंड बंद का असर दिखने लगा है. रांची के करीब-करीब हर इलाके में काफी संख्या में बंद समर्थक सड़कों पर उतरकर सड़क को जाम कर रहे हैं. इस बीच रातू रोड में पुलिस के साथ बंद समर्थकों की झड़प होने की भी खबर आई है. बरियातू रोड में बंद समर्थक सड़कों पर उतरकर सड़क जाम करते नजर आए. झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी रातू रोड चौक पहुंचे और उन्होंने छात्रों पर विधानसभा घेराव के समय किए गए लाठी चार्ज के लिए झारखंड सरकार की कई आलोचना की.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची के मुख्य चौक चौराहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा समर्थकों को पुलिस मना कर रही है कि वह टायर नहीं जलाएं. रातू रोड चौक पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है. ट्रैफिक एसपी रांची एसडीएम लायन और आर्डर अधिकारी सभी रातू रोड चौराहे पर मौजूद हैं. सड़क जाम करने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित है.
इस बीच अरगोड़ा चौक में प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रवक्ता अशोक बड़ाईक सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोकर मंडल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. वहीं, पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया..सड़क पर पैदल मार्च कर आम लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की जा रही है.
झारखंड बंद के मद्देनजर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रातू रोड इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं सीएम आवास, हरमू रोड से लेकर विधानसभा मार्ग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
बीजेपी के झारखंड बंद के मद्देनजर रांची में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. रातू रोड समेत शहर के प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. सीएम आवास हरमू रोड और विधानसभा जाने वाले मार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
मौके पर ट्रैफिक एसपी, एसडीएम, एडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है.
यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड बंद का पाकुड़ में असर, भाजपा ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन