राज्यसभा और विधानसभा में उठा पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान का मुद्दा, BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपा गया ज्ञापन

By : News11 Bharat
राज्यसभा और विधानसभा में उठा पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान का मुद्दा, BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपा गया ज्ञापन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क::ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को प्रदेश कार्यालय में आज ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व भाटिया ने कोल्हान आयुक्त को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था. साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा एक सप्ताह से सोशल मीडिया कैंपेन और विधायकों को व्हाट्सएप के माध्यम से पत्रकारों के मुद्दे पर जागरूक किया जा रहा है कि वे सदन में मांग उठाएं.

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पत्रकारों को सुरक्षा कानून,फर्जी मामलों की सीआईडी जांच,बीमा,पेंशन,एक्रिडेशन, आवास, पत्रकार आयोग,प्रेस क्लब,जमीन सहित अन्य 12 सूत्री मांगों से अवगत कराया.इस पर आदित्य साहू ने झारखंड विधानसभा और राज्यसभा में पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान का मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया है.इसके अलावा ऐसोसिएशन के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने भी एक माह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को 11 सूत्री मांग सौंपा था.ऐसोसिएशन के संताल परगना प्रमंडल प्रभारी कुणाल सिंह राजपूत ने भी जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया था.

एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय और दिनेश बनर्जी द्वारा भी राज्य के अन्य विधायकों को मांग पत्र सौंपा है.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: गौरवशाली इतिहास के 90 वर्ष, वीणापाणि पाटागार ने प्रभातफेरी और खेल उत्सव के साथ मना स्थापना दिवस

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित