न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क: कहावत है कि प्रेम उम्र, सामाजिक हैसियत और पारिवारिक जिम्मेदारियों की परवाह नहीं करता. ऐसा ही एक मामला झारखंड के हजारीबाग जिले से सामने आया है, जहां तीन बच्चों के पिता और चार बच्चों की मां के बीच पनपे प्रेम संबंध ने दो परिवारों को संकट में डाल दिया. मामला इतना बढ़ा कि पंचायत, समाज और अंततः पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल सात बच्चों के भविष्य को लेकर खड़ा हो गया है.
सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी
हजारीबाग जिले के सेलहारा कला गांव निवासी राजकुमार केसरी उर्फ बबलू केरल में जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है. वह पिछले दस वर्षों से अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ वैवाहिक जीवन बिता रहा था और उसके तीन बच्चे हैं. इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान रिंकी देवी से हुई, जो स्वयं विवाहिता है और चार बच्चों की मां है. बातचीत बढ़ने के साथ यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया, जिसके बाद रिंकी देवी अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर केरल पहुंच गई और राजकुमार के साथ रहने लगी.
परिवारों में बढ़ा विवाद, थाने तक पहुंचा मामला
जब राजकुमार की पत्नी को इस संबंध की जानकारी मिली, तो वह केरल पहुंचकर राजकुमार को साथ लेकर गांव लौट आई. इसके बाद रिंकी देवी भी राजकुमार के गांव पहुंच गई, जिससे विवाद और गहरा गया. पहले परिवार स्तर पर और फिर पंचायत व समाज के माध्यम से सुलह कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. अंततः दोनों पक्ष रामगढ़ जिले के कुजू ओपी थाने पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा होता रहा.
पुलिस और समाज के समझाने के बावजूद राजकुमार और रिंकी अपने फैसले पर अड़े रहे और अलग रहने को तैयार नहीं हुए. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि दो बसे-बसाए परिवार टूटने की कगार पर आ गए.
मामले को सुलझाने में जुटी पुलिस
कुजू ओपी थाना में पुलिस ने परिवार और समाज के साथ मिलकर दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी. हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने पूरे मामले को रामगढ़ महिला थाना भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस जटिल पारिवारिक विवाद का कानूनी और सामाजिक समाधान निकालने के प्रयास में जुटी हुई है, ताकि सभी पक्षों, खासकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके.
ये भी पढ़ें- जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर कार से युवक को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार
तीन बच्चों के पिता और चार बच्चों की मां के बीच पनपा प्यार, बना पारिवारिक और सामाजिक संकट !
संबंधित सामग्री
झारखंड आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 अक्टूबर को रांची में होगा खास कार्यक्रम
8 अक्टूबर को मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी रांची आयेंगे
नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी
नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल
दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
धनबाद: वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कारोबारी समेत 3 लोग घायल; इलाके में तनाव
पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा बरामद किया है.