चोरों का आतंक
एक्सक्लूसिव

राजधानी रांची में लगातार बढ़ रहा चोरों का आतंक, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक साथ 6 दुकानों में चोरी की वारदात 

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक साथ 6 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

By : Ark Sahuliyar
राजधानी रांची में लगातार बढ़ रहा चोरों का आतंक, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक साथ 6 दुकानों में चोरी की वारदात 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में चोरों का आतंक खत्म होने के बजाए लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिसकी तस्वीर एक बार फिर सामने आई. रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक साथ 6 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. इस दौरान दो दुकानों का जहां ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, तो वहीं चार दुकानों का एस्बेस्टस शीट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना से इलाके के दुकानदारों में दहशत है. दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की वारदात से वो सहमे हुए है. रात में कैसे पहरेदारी होगी, उसे लेकर विशेष रूप से सोचना पड़ेगा. क्योंकि पूर्व में कई दुकानों में चोर हाथ साफ कर चुके हैं. ऐसे में दुकानदारों का कहना है कि चोरी की वारदात पर नकेल कसने के लिए जरूरी है चोरों को न सिर्फ गिरफ्तार करना, बल्कि उन्हें सख्त सजा भी दिलाना. वहीं, गश्त व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए दुकानदार कहते नजर आए.  बता दें कि 6 दुकानों से कई कीमती समानों और करीब डेढ़ लाख कैश की चोरी हुई है. वहीं चोरी के दरम्यान कई समान भी क्षतिग्रस्त हुए है. 

यह भी पढ़ें-  चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.60 करोड़ का 1050 किलो अवैध अफीम डोडा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.