चंदनकियारी में मिला विक्षिप्त बालक सुरक्षित परिजनों से मिला, परिवार ने जताया आभार

By : News11 Bharat
चंदनकियारी में मिला विक्षिप्त बालक सुरक्षित परिजनों से मिला, परिवार ने जताया आभार

ब्योमकेश मिश्र/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विक्षिप्त बालक, जो बोलने में असमर्थ था, लावारिस अवस्था में मिला था. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से आज उसकी पहचान कर उसे सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार बालक के पिता का नाम सजना मांझी है और वह नवाजगढ़, थाना वारसलीगंज, जिला नवादा का निवासी है. बताया गया कि 28 जनवरी को साहिल एवं उसके परिजन वारसलीगंज से ट्रेन द्वारा तेतुलमारी पहुंचे थे. वहीं से कतरास जाने के क्रम में बालक परिवार से बिछड़ गया था.

चंदनकियारी पुलिस और स्थानीय नागरिकों की मदद से बालक की पहचान संभव हो सकी और आज उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया. इस मानवीय प्रयास में सहयोग देने वाले सभी मीडिया बंधुओं का परिवार की ओर से हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें: चंदनकियारी में यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

संबंधित सामग्री

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी.

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.