बरवाडीह में नए प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

By : News11 Bharat
बरवाडीह में नए प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखण्ड के नवपदस्थापित प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार तिवारी ने शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर में प्रखण्ड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों के साथ एक आवश्यक बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने डीलरों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि लाभुकों को समय पर एवं सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना सभी डीलरों की जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने, ई-पॉस मशीन के सही उपयोग तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया.बैठक में डीलरों ने भी अपनी समस्याओं को रखा, जिसे सुनते हुए प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर डीलर ज्वाला प्रसाद, कुलदीप मुंडा, उमेश प्रसाद, मुरारी अग्रवाल, अशोक राम, संजय प्रसाद, निजाम अंसारी समेत अन्य डीलर उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: AISMJWA का पश्चिम बंगाल के अयोध्या हिल में हुआ वनभोज सह मिलन समारोह

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.