सरायकेला–खरसावां जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विविध गतिविधियों का आयोजन

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान

By : News11 Bharat
सरायकेला–खरसावां जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विविध गतिविधियों का आयोजन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला–खरसावां जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया, जिसमें जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया.

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए गए. कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया.

जिले के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया.

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें. उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विगत वर्ष जारी राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है.

25 वर्षों की उपलब्धियों का मूल्यांकन आवश्यक - डीडीसी

उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का सम्यक मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, जिससे भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके. उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कुरीतियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके.

कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तीकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास आवश्यक हैं. साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया.

कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को दिया गया संदेश 

कार्यक्रम के दौरान महिला डायन कुप्रथा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि,विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्या,पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो,चामी मुर्मू तथा अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सरायकेला, DPM JSLPS समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

यह भी पढ़ें: सरायकेला प्रखंड के महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा का परिणाम जारी

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित