समीक्षा बैठक

उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में 'रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार' की समीक्षा बैठक संपन्न

मंदिर के समग्र विकास, वित्तीय पारदर्शिता एवं दान प्रबंधन पर दिए गए कई दिशा निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में 'रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार' की समीक्षा बैठक संपन्न

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: जिला समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में 'रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार' की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में माँ छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, एवं मंदिर न्यास समिति के विस्तार एवं वित्तीय व्यवस्थाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

उल्लेखनीय है कि यह बैठक माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड द्वारा पारित आदेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के क्रम में आयोजित की गई थी.*

बैठक में उपायुक्त द्वारा माँ छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के विस्तार एवं बैंक खातों से राशि की निकासी एवं व्यय से संबंधित  उपविधियों (By & Laws), नियमों, विनियमों, संकल्पों एवं अन्य संबंधित प्रावधानों पर समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा किया गया.*

मंदिर परिसर में लगाए गए क्यू आर कोड किस बैंक खाते से सम्बद्ध हैं तथा इनके माध्यम से प्राप्त राशि किस खाते में जमा हो रही है एवं दान-पात्रों से प्राप्त राशि के संग्रहण, पारदर्शी गणना, बैंक खाते में जमा करने तथा तत्पश्चात राशि की निकासी एवं व्यय की निर्धारित प्रक्रिया से संबंधित नियमों पर चर्चा की गई.*

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि माँ छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र है. यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मंदिर प्रबंधन की वित्तीय पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी संबंधित विभाग एवं मंदिर न्यास समिति आपसी समन्वय के साथ न्यायालय के आदेशों का अक्षरसः पालन सुनिश्चित करें.*

बैठक में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी-सह-जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी (रामगढ़), अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सचिव मंदिर न्यास समिति (पण्डा समाज) एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक व विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ DC का निर्देश- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.