विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजित किया गया. नगर पंचायत प्रशासन ने पहले ही समाचार पत्रों के माध्यम से अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया था, जिससे योग्य उम्मीदवारों को अपने आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर मिला. साक्षात्कार समिति में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के चिकित्सक डॉ. विनेश कुमार और हैदरनगर के चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे. समिति ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और सेवा-भाव का गहन मूल्यांकन किया. नगर पंचायत प्रशासन के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही नियुक्ति की कार्रवाई की जाएगी. इससे स्थानीय नागरिकों को नियमित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी. यह पहल हुसैनाबाद नगर पंचायत में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दिल्ली में करेंगे बड़ी बैठक, संगठन को लेकर कई मुद्दों पर होगी चर्चा