मनोहरपुर CHC

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

मनोहरपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को मंगलवार को सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया.

By : Ark Sahuliyar
लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
मनोहरपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को मंगलवार को सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी, जिसके बाद मनोहरपुर CHC में स्थापित मशीन को वहां भेजे जाने की जानकारी सामने आई है. मालूम हो कि मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थिएटर (OT) में यह अल्ट्रासाउंड मशीन करीब एक वर्ष से उपयोग के बिना पड़ी हुई थी. मशीन के उपयोग में नहीं आने से क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था.

बताया जा रहा है कि चाईबासा सिविल सर्जन के निर्देश पर मनोहरपुर CHC में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन को सदर अस्पताल भेजा गया है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि जब मशीन मनोहरपुर में लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी थी, तो अब उसे सदर अस्पताल भेजे जाने से यहां के मरीजों को इसका लाभ कब और कैसे मिलेगा. गौरतलब है कि मनोहरपुर क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लंबे समय से दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है. ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि मनोहरपुर CHC में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल की जाए.

यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में खुलेआम बालू का खेल! सरायकेला और जमशेदपुर जिलों से हर रोज बंगाल जा रहा बालू, प्रशासन 'नींद में'!

 

संबंधित सामग्री

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरजीत चौहान उर्फ छोटू नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई.

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।