न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में आगामी पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होने की बात कही है. झारखंड विधानसभा में मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव OBC आरक्षण के आधार पर होंगे. उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से लाया था. जिस पर सरकार ने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा भी है. मंत्री ने कहा है कि इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है . झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग इसको लेकर जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने में लगी है. आगामी पंचायत चुनाव OBC आरक्षण के आधार पर ही होंगे.
ये भी पढ़ें- महगामा में पेयजल संकट को देखते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
राज्य में आगामी पंचायत चुनाव निर्धारित समय और OBC आरक्षण के आधार पर ही होंगे: दीपिका पांडे सिंह
संबंधित सामग्री
दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान
पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह
दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र
17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां
छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला
पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है
योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ
सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
डोरंडा थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने कुसाई कॉलोनी के पास की सड़क जाम
सड़क पर विरोध प्रदर्शन गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की मांग