विशेष गहन पुनरीक्षण

एसआईआर प्रक्रिया में हो रही समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में SIR की प्रक्रिया के धीमे होने के कारण प्रक्रिया को 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
एसआईआर प्रक्रिया में हो रही समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में हो रही समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को सौंपा गया है. 9 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में SIR की प्रक्रिया के धीमे होने के कारण प्रक्रिया को 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की गयी है. इसके अलावा BLO की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण पर सवाल उठाये गये हैं. कई लोगो को फॉर्म नहीं मिलने का भी ज्ञापन में जिक्र किया गया है. तो वही बुजुर्ग और दिव्यांगों को लेकर विशेष सुविधा देने की भी मांग की गयी है. रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री भी मुख्या निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के चैंबर में मौजूद रहे. रांची जिले में हटिया और रांची विधानसभा में सबसे अधिक शिकायत मिली है. SIR फॉर्म वितरण की रफ्तार रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्र काफी कम है.

यह भी पढ़ें: राजधानी रांची के हरमू रोड और हरमू बाईपास को व्यवस्थित, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद तेज

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.