सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गोमो/डेस्क: गोमो के जंगल कोठी मंदिर में दान पेटी से चोरी की घटना सामने आई है. चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. दानपेटी में लगा ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. दानपेटी में सिर्फ कुछ सिक्के और एक 10 का नोट ही मिला.
बताया जा रहा है कि दान पेटी साल में केवल एक बार रामनवमी के दिन ही खोली जाती है, इसलिए उसमें कितनी राशि जमा थी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा: 9वें दिन धनबाद पहुंचे देवेंद्र महतो, बोले- योग्यता के आधार पर मिले युवाओं को नौकरी