बीजेपी हमलावर

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार, फिर यहां के छात्रों के लिए आपकी आवाज क्यों नहीं निकलती - बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी के दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार, फिर यहां के छात्रों के लिए आपकी आवाज क्यों नहीं निकलती - बाबूलाल मरांडी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के साथ राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नाइंसाफी, साजिश और लगातार ज्यादती पर राहुल गांधी की चुप्पी एवं राज्य देखकर छात्रों के आंदोलन के साथ किए जा रहे भेदभाव पर उन्हें आईना दिखाया है. उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी और जिम्मेवारी से दूरी, यह साथ साथ कैसे चलेगा. 

मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा है कि आप देश भर में घूम-घूम कर छात्रों के हक की बात कर रहे हैं. अगर आपके मन में उनके प्रति सच्ची तड़प होती, सिर्फ राजनीति नहीं, तो आपकी रूह झारखंड के लहूलुहान छात्रों को देखकर जरूर कांप उठती! आप झारखंड में अपनी ही सरकार से सीना ठोककर पूछते कि उन मासूमों पर लाठियां बरसाने का अधिकार झामुमो के गुंडों और पुलिस को किसने दिया?

मरांडी ने कहा कि झारखंड में आपकी ही गठबंधन की सरकार है, फिर यहां के छात्रों के लिए आपकी आवाज क्यों नहीं निकलती? विधानसभा घेराव के दिन शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, पहले से घोषित पुतला दहन कार्यक्रमों में गुंडों और पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली, लेकिन आपकी जुबान खामोश रही. यहां छात्र अपने भविष्य के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं. आपके समर्थन से सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री गिरोह बनाकर नौकरी बेच रहे हैं, युवाओं का भरोसा टूट रहा है, फिर भी आपकी संवेदनाएं झारखंड की सीमा पर आकर क्यों थम जाती हैं?

मरांडी ने कहा कि अगर आपकी नजर में लहू से सना हुआ यह मंजर ही लोकतंत्र है, तो फिर मुझे कुछ नहीं कहना. याद रखिए, जनता सब देख रही है और आपकी इस दोहरी राजनीति की परतें खोल रही है.

मरांडी ने कहा कि उम्र और तजुर्बे में बड़ा होने के नाते बस एक आखिरी सलाह दे रहा हूं कि जब इंसान की कथनी और करनी में फर्क मिट जाता है, तभी इतिहास उसे 'नेता' मानता है और जनता का 'विश्वास' पैदा होता है. वरना, पीठ पीछे लोग सिर्फ 'ठग मास्टर' कहकर मजाक उड़ाते हैं. फैसला आपका है!

मरांडी ने कहा कि बीते दिनों झामुमो के गुंडों के द्वारा राज्य के कई जिलों में छात्रों के साथ पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार लाठी डंडे, हॉकी स्टिक से मारपीट और गुंडागर्दी की गई, छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया, सभी को चिन्हित कर उनपर मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग राहुल गांधी को राज्य सरकार से करनी चाहिए. साथ ही छात्रों की आवाज दबाने और आंदोलन को कुचलने के लिए छात्रों पर डराने धमकाने की नीयत से लगातार तरह तरह के केस किए जा रहे हैं. इन फर्जी मुकदमों को निरस्त करने की भी मांग राज्य सरकार से राहुल गांधी को करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: कोचिंग संस्थानों को लेकर रांची नगर निगम के एक्शन की टाइमिंग पर बीजेपी ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य