हाल बेहाल

गणेशपुर के हुंडराटांड टोला में श्मशान घाट जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं ,शव के साथ जोखिम भरे रास्ते जाने को मजबूर ग्रामीण

कई बार ग्राम सभा और पंचायत जन प्रतिनिधियों को अर्जी लगाई, लगभग डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गणेशपुर के हुंडराटांड टोला में श्मशान घाट जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं ,शव के साथ जोखिम भरे रास्ते जाने को मजबूर ग्रामीण

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

बालूमाथ: प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के  हुंडराटांड टोला में दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है. हजारों की आबादी वाली टोला में ग्रामीणों के पास शमशान घाट जाने के लिए पहुंच पथ का घोर अभाव है .बीते दिनों गांव के एक व्यक्ति की निधन हो गई थी. जिसके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट फसल लगाये गए खेतों, नदी के बीच जोखिम उठाकर शव को ले जाते नजर आए. यहां तक की शमशान घाट पर भी कोई सरकारी योजना की सुविधा तक नहीं है. ना ही पानी और न हीं यात्री शेड बनाई गई है.

इस संबंध में ग्रामीणों से पूछे जाने पर उन्होंने पंचायत की जनप्रतिनिधि पर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि कई बार ग्राम सभा और संबंधित पंचायत के जन प्रतिनिधियों को अर्जी लगाई पर श्मशान घाट तक जाने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. बताया कि इस मुक्ति धाम पर पीढ़ी दर पीढ़ी शवों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है. बरसात के दिनों में खेत नदी पगडंडी वाली रस्ते से जोखिम उठाकर किसी तरह शमशानघाट पहुंच पाते हैं. ग्रांव के बिनोद उरांव, तेतरा उरांव, हीरा लाल,संजय साव आदि दर्जनों ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं प्रखंड प्रशासन से यथा शीघ्र श्मशान घाट के लिए पहुंच पथ और मुक्ति धाम की विकाश की मांग की है.

दिया तले अंधेरा

बता दें कि इस पंचायत में ही एशिया की बड़ी कोलवरी सीसीएल की मगध कोल माइंस वर्षों से संचालित है . इस माइंस के DMFT फंड से पूरा जिला विकास  योजनाओं से व्यवस्थित हो रहा है .पर इस पंचायत माइंस से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर... विकाश से अछूता है.

यह भी पढ़ें:  CCL कथारा क्षेत्र की कॉलोनियों का जायजा लेने पहुंचे श्रमिक नेता विल्सन फ्रांसिस, कथारा के स्वच्छता अभियान पर उठाए सवाल

संबंधित सामग्री

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

15 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के दिगबेरिया में बीएसएफ की ओर से जोनल स्तर की मानवाधिकार वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी

पलामू पुलिस ने 12 स्थानों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कुल 792 वाहनों की हुई जांच

पलामू पुलिस ने 12 स्थानों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कुल 792 वाहनों की हुई जांच

जांच के दौरान एक गाड़ी में चिपकाया हुआ ब्लैक फिल्म को उतारा गया एवम् एक गाड़ी का चालान किया गया

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही के हाल के दिनों मे किए गए वीडियो पर तीखा पलटवार किया है.

चैनपुर में स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

चैनपुर में स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया और इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

चंदवा प्रखंड कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

चंदवा प्रखंड कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण के साथ हुई<br/>