बृजेश गंझू

कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू की मौत के विरोध में बंद का ऐलान, झारखंड के 7 जिलों में आज से 3 दिन बंदी 

झारखंड के सात जिलों में 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान किया गया है.

By : Dipali Kumari
कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू की मौत के विरोध में बंद का ऐलान, झारखंड के 7 जिलों में आज से 3 दिन बंदी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
वाराणसी में यूपी ATS के साथ हुई मुठभेड़ में 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मौत के विरोध में TSPC ने तीन दिवसीय बंद बुलाया है. झारखंड के सात जिलों में 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान किया गया है. इसमें चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला शामिल है. 

झारखंड में आतंक का दूसरा नाम बन चुके तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कुख्यात कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह 20 सितंबर की सुबह वाराणसी में यूपी ATS की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था. इस खूंखार नक्सली पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और एनआईए (NIA) की ओर से 5 लाख यानी कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

UP ATS के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली रामनगर के रास्ते मुगलसराय की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर सुबह करीब 5 बजे घेराबंदी के दौरान जब उसे रोका गया, तो उसने एटीएस टीम पर दोनों हाथों से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. दो गोलियां डीएसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए. पुलिस की जवाबी फायरिंग में ब्रजेश मारा गया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा. मौके से दो पिस्टल और कई कारतूस बरामद हुए हैं. 

इसे भी पढ़ें: धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच फिर हुआ मुठभेड़, चंदन ठाकुर नाम के अपराधी का हाफ एनकाउंटर

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

क्षांत समारोह में कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी.

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.