चलती बस में आग

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

By : Dipali Kumari
नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कल बुधवार देर रात यात्रियों से भरी स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. हादसे  में अब तक 9 लोगों की जलकर मौत हो गयी. वहीं कई लोग आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है. घटना के वक्त बस में तक़रीबन 35 यात्री सवार थे. आग लगने के बाद बस में अफरा-तफरी मच गयी. चालक ने बस एक्सप्रेसवे किनारे रोकी. आग फैलता देख कई लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. 

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. बस में आग किन कारणों से लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है. ये बस (BR32 PA8647) राज कल्पना ट्रैवल्स की है, जो दिल्ली से महोबा जा रही थी.

टोल कर्मियों ने बताया कि दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने के कुछ ही देर में ही लपटें तेजी से फैल गईं. देखते ही देखते डबल डेकर बस धू-धूकर जलने लगी. आग की लपटें दूर तक दिखाई देने से एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों में भी अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की निजी सुरक्षा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग के दौरान बस में से पटाखे फूटने जैसी आवाजें आ रही थी.
आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

इसे भी पढ़ें: 28, 29, 30 सितंबर को है तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैंक हड़ताल, ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

संबंधित सामग्री

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा<br/>

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कमेटी के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया