संयुक्त सघन सर्च अभियान

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया

By : Ark Sahuliyar
पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

प्रभात कुमार/न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार MGM थाना क्षेत्र के छोटा बाँकी एवं कुड़लुंग पहाड़ तथा चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में पुलिस, CoBRA, STF एवं झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम द्वारा आज प्रातः 05:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक व्यापक एवं सघन सर्च अभियान संचालित किया गया. उक्त अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया. अभियान के दौरान दुर्गम जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में चिन्हित एवं संदिग्ध स्थलों की व्यवस्थित एवं गहन तलाशी ली गई. तलाशी अभियान के क्रम में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए छिपाकर रखे गए हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद करने में सफलता मिली.

बरामद हथियार एवं गोला-बारूद

कुड़लुंग पहाड़ से
* 01 इंसास राइफल
* 85 चक्र गोली
* 03 मैगजीन
* 01 सीलिंग

जोभी जंगल, चाकुलिया से
* 01 AKM राइफल
* 147 चक्र गोली
* 02 मैगजीन

कुल बरामदगी

02 राइफल | 232 चक्र गोली | 05 मैगजीन | 01 सीलिंग

संयुक्त अभियान में शामिल पदाधिकारी एवं बल

* दयानन्द कुमार, DSP, पटमदा
* सचिन कुमार दास, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, MGM
* नीरज कुमार, थाना प्रभारी, बोड़ाम
* राजेश कुमार, थाना प्रभारी, चाकुलिया
* SI सुगना मुंडा, MGM थाना
* ASI मजीउद्दीन, MGM थाना
* CoBRA बल
* AC Akif Wani, CoBRA-209 टीम
* AC Gaurav Sharma, CoBRA-203 टीम
* SI Ramesh Kr Barnwal, JJ
* SI Sandeep Banerjee, JJ
* Assault Group-27, झारखंड जगुआर
* Inspector इश्तियाक अहमद, STF, कोलकाता

संयुक्त सर्च अभियान के दौरान बरामद हथियार एवं गोला-बारूद को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं बरामद सामग्री के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन निगरानी एवं सर्च अभियान निरंतर जारी रहेगा.

संबंधित सामग्री

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा<br/>

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कमेटी के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला से JMM विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल सुरक्षा गार्डों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया.