न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र में धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच फिर मुठभेड़ हुआ है. पुलिस ने चंदन ठाकुर नाम के अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया है. वहीं, दो अन्य अपराधी को दबोचा गया है. बताया जा रहा है कि अपराधी द्वारा पुलिस के वाहन पर फायरिंग किया गया था. मौके पर बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. वासेपुर में पिछले दिनों अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी. इसमें फहीम खान के भाई सानू खान, सद्दाम और एक किशोरी को गोली लगी थी.
मुठभेड़
धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच फिर हुआ मुठभेड़, चंदन ठाकुर नाम के अपराधी का हाफ एनकाउंटर
ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र में धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच फिर मुठभेड़ हुआ है. पुलिस ने चंदन ठाकुर नाम के अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया है.
By :
Ark Sahuliyar
•