भरनो में आगामी जनगणना 2027 की व्यापक तैयारी को लेकर प्रगणक और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

By : News11 Bharat
भरनो में आगामी जनगणना 2027 की व्यापक तैयारी को लेकर प्रगणक और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कार्तिक उरांव पुस्तकालय भवन के सभागार में आगामी जनगणना 2027 को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है.इसी कड़ी में चार्ज पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी (सीओ) अविनाश कुजूर की अध्यक्षता में कुल 112 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है.प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक सुनीता किंडो,सुषमा मुंडा और गुलशन कुजूर द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है.प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को नजरिया नक्शा (लोकेशन मैप) तैयार करने, मकानों के प्रकारों का वर्गीकरण करने,क्रम संख्या निर्धारित करने तथा सूची तैयार करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया.

इसके साथ ही प्रतिभागियों को एचएलओ (HLO) एप के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई.प्रशिक्षकों ने बताया कि इस एप के माध्यम से डिजिटल तरीके से जनगणना कार्य को सटीक और सुगम बनाया जाएगा.पहले चरण में मकानों और आधारभूत जानकारी के संकलन पर जोर दिया जा रहा है,जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित विस्तृत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चार्ज पदाधिकारी सह सीओ अविनाश कुजूर ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है,जिसके आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां तय होती हैं,इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए.इस अवसर पर स्मिता लूगुन,ज्वाला प्रसाद गुप्ता,गुलाम अर्जक जाहिद, इमरोज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: हाथी के हमले में मृत मां-बेटी के परिजनों से मिलने हाड़ात गांव पहुंचीं विधायक सविता महतो

संबंधित सामग्री

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था