दो बाइकों में जोरदार टक्कर

हेंदेहास पुलिया के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन घायल 

एक युवक पुलिया के नीचे जा गिरा, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया गया रेफर 

By : Ark Sahuliyar
हेंदेहास पुलिया के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन घायल 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह थाना क्षेत्र के हेंदेहास पुलिया के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद एक बाइक सवार पुलिया के नीचे जा गिरा. दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों की पहचान मंगरा पाठ निवासी शंभु सिंह (25), पिता गोविंद सिंह, प्रेम सिंह (27), पिता शंकर सिंह तथा डालटनगंज के रेड़मा स्थित पशुपालन विभाग के समीप रहने वाले अमरदेव पांडेय (52), पिता उदित नारायण पांडेय के रूप में हुई है. बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के दौरान अमरदेव पांडेय उछलकर पुलिया के नीचे जा गिरे. 

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल बरवाडीह अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली. अस्पताल में डॉ. अमित कुमार सिंह, राजेश चंद्र उर्फ बबलू, निशा रानी मिंज एवं रीमा कुमारी ने घायलों का उपचार किया. घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल जाना. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.