Jharkhand Weather: झारखंड में आंधी और वज्रपात की चेतावनी, 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में आंधी और वज्रपात की चेतावनी, 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा हैं. राज्य के मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की हैं. राजधानी रांची में हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवा ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों ने फिर से स्वेटर पहन लिए.

पिछले 24 घंटे की बारिश का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 28.8 मिलीमीटर दर्ज की गई. राज्य के कई जिलों में दिन भर काले बादल छाए रहे और आंधी-तूफान की हलचल देखने को मिली. पश्चिमी और पूर्वी सिंगभूम, साथ ही सरायकेला खरसावां जिलों में भारी बारिश हुई. तेज हवाओं के कारण बंद खिड़कियां चटक गईं और छत पर बनाए गए अस्थायी ढांचे उखड़ गए. रात में बिजली की चमक और कड़कती बिजली की आवाज घर के अंदर तक सुनाई दी.

झारखंड मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में कुल 5 येलो अलर्ट जारी किए. सबसे पहला अलर्ट दोपहर 3:26 बजे पूर्वी व पश्चिमी सिंगभूम और सरायकेला खरसावां के लिए जारी हुआ, जिसमें 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी गई. इसके बाद 3:41 बजे गुमला, खूंटी, सिमडेगा, दुमका और गोड्डा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि आज झारखंड के लगभग सभी जिलों में काले बादलों के बीच तेज बारिश और हवाएं चलेंगी. सिर्फ पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में भारी बारिश की संभावना कम हैं. तेज हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, साथ ही वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी. 

यह भी पढ़े: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में दिनभर 12 सदस्य CBI टीम ने जांच की 
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय