मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. बरियारपुर-अमबाटांड़ सीमा पर स्थित अंडा-मशरूम प्लांट के पास नाला से एक महिला मजदूर का शव बरामद हुआ. मृतका की पहचान 30 वर्षीय पूनम देवी, पति रामेश्वर शर्मा के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, पूनम देवी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं. वह अपने पति और तीन छोटे बच्चों के साथ बेंगाबाद में ही रहकर प्लांट में मजदूरी करती थीं. मजदूरी से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था. परिजनों ने बताया कि पूनम देवी लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त थीं. आशंका जताई जा रही है नाला के पास जाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नाला में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेंगाबाद थाना पुलिस. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: गावां में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इंनौस का प्रदर्शन, निकाला प्रतिरोध मार्च