दर्दनाक हादसा

चौपारण के सिरमा गांव में दर्दनाक हादसा, बुलेट की चपेट में आने से 3 साल की बच्ची की मौत

बच्ची घर के पास ही थी, तभी तेज गति से आ रही बुलेट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चौपारण के सिरमा गांव में दर्दनाक हादसा, बुलेट की चपेट में आने से 3 साल की बच्ची की मौत

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के सिरमा गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 3 साल की मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास ही थी, तभी तेज गति से आ रही बुलेट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई. मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस हरकत में आई. Si सरवन कुमार दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: पुलिस आरोपी बुलेट चालक की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र में भारत ने पकड़ी रफ्तार, अब तक हो चुकी है 130 करोड़ रुपए की फंडिंग, बेंगलुरु अव्वल

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.