चंदवा के आन और चेटर गांव में चोरों का आतंक से परेशान, ग्रामीणों ने चोरों के बाइक को किया आग के हवाले

By : Vaibhaw Vikram
चंदवा के आन और चेटर गांव में चोरों का आतंक से परेशान, ग्रामीणों ने चोरों के बाइक को किया आग के हवाले

राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क:
प्रखंड के आन एवं चेटर गांव के ग्रामीण इन दिनों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान हैं. ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में बाइक, गाय-बैल और बकरियों की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है.

बताया जाता है कि बीती रात दो बाइक पर सवार होकर कुछ चोर आन गांव पहुंचे और वहां से दो बकरों की चोरी कर फरार होने लगे. इसी दौरान ग्रामीणों को घटना की भनक लग गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण चोरों के पीछे दौड़ पड़े. ग्रामीणों का पीछा भारी पड़ता देख चोर एक बकरा और अपनी एक बिना नंबर प्लेट वाली अपाची बाइक छोड़कर दूसरे बाइक से एक बकरा लेकर भागने में सफल रहे. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और पुलिस कार्रवाई नहीं होने के आरोप से नाराज होकर छोड़ी गई बाइक को आग के हवाले कर दिया.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी कारण लोगों में भारी नाराजगी है और ग्रामीण अब स्वयं गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने को मजबूर हैं. घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब अंकुश लगेगा. वहीं पुलिस की ओर से मामले की जांच और बाइक की पहचान को लेकर कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने का जोखिम पड़ा भारी, युवक की दर्दनाक मौत

संबंधित सामग्री

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है. राजधानी तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है.

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर का आज गुरुवार सुबह निधन हो गया.