नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 17 साल के दो किशोर को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा 

By : Ark Sahuliyar
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 17 साल के दो किशोर को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 17 साल के दो किशोर को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने ये सजा सुनाई. मामला सितंबर 2024 का है. नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. 

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जांच में 6 आरोपियों की उम्र 16 साल से कम पाई गई. जिनके मामले की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में अलग से चल रही है. वही दो आरोपियों की उम्र 16-18 साल के बीच पाई गई. इन दोनों के मामले में पॉक्सो की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. 

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मेडिकल रिपोर्ट के साथ गवाहों के बयान दर्ज कराया, जिसे कोर्ट ने  विश्वसनीय पाया. सभी तथ्य और प्रमाणों के आधार पर दोनों किशोर को दोषी पाते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस तरह का अपराध समाज पर गहरा असर डालता है. ऐसे मामले में सख्त दंड आवश्यक है.

ये भी पढ़ें- जलापूर्ति शिकायतों में लापरवाही पर एक बार फिर सख्त कार्रवाई; एक कार्यपालक अभियंता एवं चार सहायक अभियंता निलंबित

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई