अवैध गिट्टी परिवहन

फर्जी चालान से अवैध गिट्टी परिवहन कर रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार, 18 चक्का हाईवा जब्त

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित धावा क्रशर प्लांट से फर्जी मध्य प्रदेश शासन का चालान लेकर अवैध तरीके से गिट्टी लोड कर ले जा रहे एक 18 चक्का हाईवा को पकड़ा है.

By : Ark Sahuliyar
फर्जी चालान से अवैध गिट्टी परिवहन कर रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार, 18 चक्का हाईवा जब्त

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित धावा क्रशर प्लांट से फर्जी मध्य प्रदेश शासन का चालान लेकर अवैध तरीके से गिट्टी लोड कर ले जा रहे एक 18 चक्का हाईवा को पकड़ा है. पकड़े गए चालक द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर पूछताछ की गई, जिसमें फर्जी चालान के सहारे गिट्टी लोड कर राजस्व की क्षति पहुंचाते हुए अवैध परिवहन व व्यापार की बात स्वीकार की गई.

इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 101/2026 दर्ज कर दो अभियुक्त औरंगाबाद  बिहार निवासी निरज कुमार और हरिहरगंज निवासी धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से गिट्टी लदा हुआ टाटा सिग्ना 18 चक्का हाईवा (BR26GC-7879), एक मोबाइल फोन और फर्जी चालान व परमिट बरामद किया है. इस छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी  अफजल अंसारी एवं सदर थाना पुलिस जवान शामिल थे.

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य