न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जनता फ्लैट में किसी बात को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी और डंडे निकल आए और एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया. स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. फिलहाल राहत की बात ये है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
ये भी पढ़ें- झारखण्ड के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज