सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

By : Ark Sahuliyar
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अरबिदं विश्वकर्मा/न्यूज11 भारत
सिल्ली/डेस्कः
सिल्ली थाना क्षेत्र के बंता गांव के समीप सोमवार शाम करीब 4:00 बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोवादाग गांव निवासी मुरली महतो अपने भतीजे विवेक कुमार महतो के साथ स्कूटी से गैस सिलेंडर लाने निकले थे. सिलेंडर लेकर घर लौटने के क्रम में, अपने गांव से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर सिल्ली की ओर से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर (नंबर JH02 BT 3217) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जबकि स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही गूंज परिवार के जयपाल सिंह, सुनील सिंह, विकास महतो, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बाडईक एवं जिला उपाध्यक्ष विणा चौधरी सामुदायिक अस्पताल सिल्ली पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया. 

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और मुआवजा व दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सूचना पर सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है.पुलिस प्रशासन द्वारा देर शाम मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही  थी.

ये भी पढ़ें- बुजुर्ग पिता की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा बेटा बुधु उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य