गोलीबारी

चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव में छेड़खानी विवाद में फायरिंग, दो लोगों को गोली लगी

एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया. तीनों घायलों की हालत गंभीर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव में छेड़खानी विवाद में फायरिंग, दो लोगों को गोली लगी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव में बुधवार शाम अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया. तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

घायलों की पहचान चैनपुर के गरदा गांव निवासी मकबूल मियां, सुलेमान मियां और शाहीना बीबी के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.चिकित्सकों के अनुसार तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही हमलावरों की पहचान में लगी है.

घायलों के परिजनों ने तबरेज, अबरेज आलम,गोखुला मियां, आजाद मियां,क्यूम मियां, शेरू मियां, सोनू मियां, इमरान मियां समेत कई अन्य लोगों पर गोली चलाने, मारपीट करने और महिला पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है.

घायलों के परिजनों ने बताया कि घटना लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हुई है. चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने इसकी पुष्टि की है.उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है.फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ें: डुमरी में प्रेस क्लब की ओर से निःशुल्क कांवरियां शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ