राजगंज में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो युवकों की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

By : News11 Bharat
राजगंज में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो युवकों की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ 11 भारत/न्यूज11  भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात बच्चा चोर की अफवाह के बाद दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित डब्लू महतो ने राजगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सियाल जोरी, जिला बोकारो निवासी डब्लू महतो 22 फरवरी 2026 को अपने साला दीपक महतो (उम्र लगभग 35 वर्ष), ग्राम बंदरचुंआ, थाना बलियापुर, जिला धनबाद के साथ राजगंज क्षेत्र के बोराबांध स्थित अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे. देर शाम करीब 9:30 बजे दोनों जब वापस लौट रहे थे और दलुडीह ओवरब्रिज के पास पहुंचे, उसी दौरान वहां मौजूद भीड़ में कुछ लोगों द्वारा बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाई गई.

शिकायत के अनुसार, अफवाह के बाद भीड़ ने दोनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही भीड़ में शामिल लोग वहां से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए विनय मिस्त्री (56 वर्ष), आकाश तुरी (21 वर्ष) और सोनू तुरी (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें.

यह भी पढ़ें: बोकारो पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, पूर्व पार्षद रमाशंकर सिंह को बेरहमी से पीटा

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित