चेक डैम

पाकुड़: चेक डैम में डूबे दो युवक, एक की मौत; गांव में पसरा मातम 

घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है.

By : Dipali Kumari
पाकुड़: चेक डैम में डूबे दो युवक, एक की मौत; गांव में पसरा मातम 

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क: 
जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बासकेंद्री गांव के मियां टोला निवासी 20 वर्षीय अब्दुल अंसारी की चैक डैम में डूबने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार वह दो दोस्तों के साथ जब्दी खरियोपाड़ा के पास चैक डैम में नहाने गया था. नहाने के दौरान अब्दुल और तैयब अंसारी गहरे पानी में डूब गये. ग्रामीणों और पुलिस के प्रयास से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अब्दुल की मौत हो चुकी थी. वहीं तैयब को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ. पुलिस ने अब्दुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी अस्पताल भेज दिया है. इधर घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़ें: होश में था मरीज, और खोल दी गयी खोपड़ी; देवघर AIMS में पहली बार हुई  ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.